44.8 C
Jalandhar
Tuesday, May 19, 2026

पंजाबी गायिका इंदर काैर की हत्या: छह दिन पहले हुई थी अगवा, नहर से मिला शव,हत्या कर आरोपी वापिस कनाडा भागा

पंजाब के लुधियाना से इस समय बड़ी खबर आ रही है पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री को दहला देने वाली एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। छह दिनों से लापता मशहूर पंजाबी गायिका यशइंदर कौर उर्फ इंदर कौर की निर्मम हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मृतका का शव नीलो नहर से बरामद किया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर समराला के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

मृतका के भाई जोतइंदर सिंह की शिकायत के मुताबिक, 13 मई की रात करीब 8:30 बजे इंदर कौर अपनी फोर्ड फिगो कार से शॉपिंग के लिए निकली थी जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटीं, तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। अपने स्तर पर की गई पड़ताल में सामने आया कि मोगा के भलूर गांव का रहने वाला सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा, इंदर कौर पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इंदर कौर द्वारा प्रस्ताव ठुकराए जाने से बौखलाए सुखविंदर ने इस खूनी साजिश को अंजाम दिया।

 

परिजनों का आरोप है कि सुखविंदर सिंह खास तौर पर इंदर कौर से बदला लेने की नीयत से ही कनाडा से पंजाब आया था। उसने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर रास्ते में गायिका की कार को घेरा और असलहे के बल पर उनका अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने बेरहमी से उसकी हत्या कर शव को नीलो नहर में बहा दिया। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह कानूनी शिकंजे से बचते हुए वापस कनाडा भाग गया।

 

नहर में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी। परिजनों ने पहनावे और हुलिए के आधार पर मृतका की पहचान इंदर कौर के रूप में की है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा है। फरार चल रहे सह-आरोपियों की तलाश जारी है और मुख्य आरोपी को विदेश से वापस लाने के लिए कानूनी और कूटनीतिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles