कनाडा से एक रूह कपा देने वाली खबर सामने आई है यहाँ पुलिस ने हैलीपेक्स एरिया में एक नवजन्मे बच्चे को जंगल में फेंकने के मामले में एक पंजाबी दंपति को गिरफ्तार किया है
मामले के खुलासा तब हुआ जब एक 26 साला पंजाबी महिला रमनदीप कौर गंभीर हालत में हॉस्पिटल में दाखिल हुई डॉक्टरों की जांच के बाद जे सामने आया के महिला ने बच्चे को जन्म दिया है लेकिन बच्चा साथ नहीं था महिला को जब बच्चे के बारे में पूछा तो वो कोई जवाब ना दे सकी बार बार पूछने के बाद भी जब वो बता न सकी तो डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी
पुलिस ने जब हॉस्पिटल आकर महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उससे पूछताछ न कर सकी तो पुलिस ने वॉलिंटियर की मदद से महिला के घर के आसपास के जंगल के इलाक़े में सर्च ऑपरेशन कर तो हेलीपेक्स के बाहर ओल्ड कोच रोड के जंगली इलाकों में नवजात का शव मिला
इसके बाद पुलिस ने बच्चे की मां रमनदीप कौर और पिता सुखप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया के सुखप्रीत सिंह बच्चे का पिता ही है
बच्चे की मां की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है पुलिस अभी पता लगा रही है कि बच्चा जिंदा पैदा हुआ या मरा हुआ इसके लिए उसका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है
पुलिस का कहना है कि मामला काफी गंभीर है क्योंकि बच्चे के शव का अनादर किया गया है और पुलिस से छुपाया गया है

