लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी हिंसा के मामले में फगवाड़ा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है तीनों आरोपी यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ मामले में शामिल थे
पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की गई है आरोपियों को फगवाड़ा कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया गया है
तीनों आरोपियों की पहचान फगवाड़ा के टिब्बी मोहल्ला में रहने वाले जेम्स दहिया,गगन और अभी के रूप में हुई है इनमें से अकेला जेम्स ही लवली यूनिवर्सिटी में पढ़ता है
जबकि गगन पिज़्ज़ा डिलिवरी का काम करता है
तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी से उनके परिजनों ने बताया कि पुलिस अभी इस मामले में उनको कुछ भी बता नहीं रही

