लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी हिंसा और तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने हिमाचल के मंडी जिले यूनिवर्सिटी में ही पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र को गिरफ्तार किया है छात्र के पिता डिप्टी कमिश्नर दफ्तर में अधिकारी हैं
इस छात्र की यूनिवर्सिटी में लगे लड़ाकू विमान पर खड़े हुए की फोटो वायरल हुई थी वायरल फोटो में छात्र विमान पर खड़ा दिखाई दे रहा था और पीछे यूनिवर्सिटी में आग लगी हुई थी
सोशल मीडिया में उसे हीरो के रूप मे पेश किया गया था और छात्र ने जे फोटो अपने मोबाइल के वाल पेपर पर लगाई हुई थी
यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल ने इसे भारतीय सेना का अपमान बताया उन्होंने ने कहा के टैंक और लड़ाकू विमान पर चढ़ कर प्रदर्शन करना सैनिको और देश की बेइज़ाती है
मित्तल का कहना है की गिरफ्तार छात्रों में तीन को छोड़ कर ज्यादातर lpu के ही छात्र हैं

