पंजाब के गुरदासपुर में एक नाबालिग लड़की ने अपने ही ब्वॉयफ्रेंड की सुपारी देकर हत्या करवा दी
गुरदासपुर के गाँव खोखरा के रहने वाले तेजिंदर सिंह की अपने स्कूल में पढ़ने वाली एक युवती के साथ तीन सालों से दोस्ती थी लेकिन अभी तेजिंदर को पता चला कि उसकी प्रेमिका का कई और युवकों से भी सम्बन्ध है इसलिए वो अब युवती से पीछा छुड़ाना चाहता और
बस यही बात युवती को चुभ गई युवती ने कुछ लड़कों को पैसे देकर तेजिंदर सिंह को इतना पिटवाया के तेजिन्दर के मौत हो गई युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
वहीं युवती ने पुलिस को बताया कि उसने लड़कों को पैसे सिर्फ तेजिंदर के हाथ पांव तोड़ने के लिए ही दिए थे उसका सर फोड़ने के लिए नहीं कहा था जिससे उसकी मृत्यु हो गई
Sp गुरदासपुर ने कहा है कि पुलिस हिरासत में लड़की 16 साल की नाबालिग है आरोपी लड़कों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है
मृतक तेजिंदर की मां नरिंदर कौर का कहने है के तीन साल पहले जब तेजिंदर और आरोपी लड़की जब दसवीं कक्षा में पढ़ते थे तभी से इन दोनों में दोस्ती थी
जब तेजिंदर की बहन तनवीर को दोनों के सम्बन्ध का पता चला तो उसे पता चला कि इस लड़की के बहुत से लड़कों से संबंध है तो उसने घर बताया तो हमने तेजिंदर को मना किया के जे लड़की तेरे लिए ठीक नहीं है शुरूवात में तेजिंदर ने उनकी बात नहीं मानी लेकिन अब जब उसे पता चला के ये लड़की मेरे लिए ठीक नहीं है तो वो लड़की को मिलने से मना करने लगा और बोल दिया के मेरे घरवालों ने मना कर दिया है तुझे मिलने को
तो आरोपी लड़की ने तेजिंदर की बहन तनवीर को मैसेज भेजा कि तेजिंदर मुझे मिलने से मना कर रहा है और कह रहा है कि मेरी फैमिली तेरे साथ रिश्ते को नहीं मान रही तो तेजिंदर की बहन ने सख्ती से मना कर दिया मेरा भाई बहुत खुश है तू भी पीछे हट जा तो यहीं बात आराेपी लड़की को चुभ गई
- तो उसने भूसा गांव में तेजिंदर को मिलने के लिए बुलाया वहीं उसके साथ पहले से ही 9 युवक मौजूद थे लड़की के सामने ही उन्होंने तेजिंदर को बुरी तरह से मारा पीटा और उसका सर फोड़ दिया जिस से उसकी मौत हो गई
पुलिस ने SIT का गठन कर लिया है और तफ्तीश शुरू कर दी है

