लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों द्वारा किए गए बवाल पर आज अशोक मित्तल ने चुप्पी तोड़ी। इस घटना को लेकर उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। जहां अशोक मित्तल ने कहाकि छात्रा के साथ कोई रेप केस की घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की बर्बादी किसने की यह जांच का विषय है। इस दौरान अफवाह किसने फैलाई यह जांच का विषय है। ऐसे में उन्होंने यूनिवर्सिटी में खत्म करने की कौन कोशिश कर रहा है, इसकी जांच भी जारी है। अशोक मित्तल ने माना कि यूनिवर्सिटी में कोई भी घटना नहीं हुई है। ऐसे में यूनिवर्सिटी की ओर से भी मामले की जांच की जा रही है। अशोक मित्तल ने कहाकि मुझे यूनिवर्सिटी की चिंता कम है। मुझे चिंता पंजाब की है, बॉर्डर स्टेट की है, उसमें ऐसी घटना क्यों हुई और किसने घटना को अंजाम दिया। मुझे चिंता मेरे देश की है। हालांकि उन्होंने हिंसा को लेकर किसी का नाम नहीं लिया। वहीं रेप केस को लेकर कहा कि उसमें कोई भी विकटिम नहीं है, यह देश को बदनाम करने की कोशिश की गई। मित्तल का आरोप है कि स्टूडेंट्स को भड़काया गया है। इस घटना से उनसे ज्यादा उनके यूनिवर्सिटी के बच्चों का दिल दुखा है। ऐसे में वह अपने तरीके से मामले की जांच करवाएंगे। मित्तल ने सभी सरकारों से गहनता से जांच करने की अपील की। मित्तल ने कहा कि मिग 21 यूनिवर्सिटी पर चढ़कर घटना को अंजाम दिया गया। देश को सुरक्षित रखने के लिए टैंकर लगे हुए थे, जिस पर चढ़कर नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में उस पर चढ़कर देश की बेअदबी की गई। वहीं सीबीआई जांच पर कहा कि उनके द्वारा मांग नहीं की गई। यह मांग स्टूडेंट्स द्वारा की गई।

