कनाडा में पहली बार किसी फ़िरौती मांगने के मामले में पंजाबी महिला को गिरफ्तार किया गया है भारतीय पंजाबी मूल की महिला पर आरोप है के उसने गोली चलाने वाले आरोपी को पीड़ित महिला के घर का पता बताया था आरोपी महिला का नाम कनुप्रीत कौर है
कैलगरी पुलिस ने इस हाईप्रोफाइल मामले में दो बालिग और एक नाबालिग पर मामला दर्ज किया है कैलगरी पुलिस ने बताया के पीड़ित महिला को व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नम्बर से धमकी भरा मैसेज आया था
मैसेज में महिला से एक भारी रकम की मांग की गई थी आरोपी के पास महिला का नाम घर का पता बिज़नेस और परिवार से जुड़ी सारी जानकारी थी
फोन पर धमकी देने के बाद बदमाशो ने महिला के घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी हालांकि इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ
घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और डिजिटल सबूत खंगालने के बाद वारदात में इस्तेमाल होने वाले लोगों और गाड़ी की पहचान की गई पीड़िता और धमकी देने वाले के बीच एक नाबालिग को गिरफ्तार पर मामला दर्ज किया गया
इसी कड़ी में कनुप्रीत कौर को गिरफ्तार किया गया जिसने पीड़ित महिला का फोन नम्बर ,घर का पता और निजी जानकारी आरोपियों को दी थी
इसी कड़ी में पुलिस कैलगरी के रहने वाले तनवीर सिंह की तलाश कर रही है उस पर चोरी की गाड़ी रखने का आरोप है जिसका वारदात में इस्तेमाल किया गया है

