LPU को लेकर महिला डॉक्टर का चौंकाने वाला दावा: “शाम को लिव-इन कपल अबॉर्शन के लिए आते हैं”

जालंधर/फगवाड़ा। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) को लेकर जालंधर की एक फर्टिलिटी सेंटर की डॉक्टर मनदीप कौर के दावे से सवाल खड़े हो गए हैं। डॉक्टर ने वीडियो में दावा किया कि LPU से कई बार शाम के समय लिव-इन कपल अनचाही प्रेग्नेंसी के मामले में अबॉर्शन के लिए उनके सेंटर पहुंचते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इनमें कई बार विदेशी युवतियां भी शामिल होती हैं।

 

डॉक्टर के इस बयान के बाद जब LPU का नाम लेने को लेकर सवाल उठे तो उन्होंने दूसरा वीडियो जारी कर अपनी बात स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि किसी भी डॉक्टर से पूछने पर पता चल जाएगा कि LPU के छात्र मिसकैरेज की दवा लेने के लिए डॉक्टरों के पास आते हैं।

 

“सबसे ज्यादा कपल यहीं से आते हैं”

 

डॉ. मनदीप कौर ने दूसरे वीडियो में कहा कि किसी को बदनाम करना उनका उद्देश्य नहीं है। उनके मुताबिक, “लवली यूनिवर्सिटी का नाम इसलिए नहीं लिया कि व्यूज बढ़ें। जालंधर के किसी भी डॉक्टर से पूछ लोगे तो उसके पास यहां के स्टूडेंट्स मिसकैरेज की दवाई लेने आएंगे।”

 

उन्होंने कहा कि LPU में बड़ी संख्या में युवा विद्यार्थी पढ़ते हैं और संभवतः इसी वजह से ऐसे मामले भी सामने आते हैं। डॉक्टर ने इसे युवाओं में अनचाही प्रेग्नेंसी को लेकर जागरूकता बढ़ाने का मुद्दा बताया।

 

24 हफ्ते की गर्भावस्था का भी किया दावा

 

डॉ. मनदीप ने एक विदेशी युवती का उदाहरण देते हुए दावा किया कि उसे नियमित रूप से पीरियड नहीं आते थे और उसे काफी देर से अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला। डॉक्टर के मुताबिक, जब वह युवती 24 सप्ताह से अधिक की गर्भावस्था के बाद गर्भपात कराने के लिए सेंटरों के चक्कर लगा रही थी, तो उसके पास जालंधर के कई डॉक्टरों की पर्चियां थीं।

 

डॉक्टर ने दावा किया कि कई डॉक्टरों ने उसे यह कहते हुए मना कर दिया था कि बिना निर्धारित चिकित्सकीय कारण के 24 सप्ताह के बाद गर्भपात नहीं किया जा सकता।

 

बड़ी यूनिवर्सिटी, 30 हजार से ज्यादा छात्र

 

फगवाड़ा स्थित LPU देश की प्रमुख निजी यूनिवर्सिटीज में शामिल है। इसकी शुरुआत 2005 में हुई थी। यहां इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस, लॉ, फार्मेसी, एग्रीकल्चर, आर्किटेक्चर और होटल मैनेजमेंट समेत विभिन्न क्षेत्रों में 150 से ज्यादा डिग्री और डिप्लोमा कार्यक्रम संचालित होते हैं।

 

LPU की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार यहां 30 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ते हैं, जिनमें करीब 1800 विदेशी विद्यार्थी शामिल हैं। यूनिवर्सिटी को NAAC से A++ ग्रेड प्राप्त है और यह UGC से मान्यता प्राप्त है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles