43.1 C
Jalandhar
Tuesday, May 26, 2026

कनाडा पुलिस की फोर ब्रदर गैंग पर बड़ी कार्रवाई, कारोबारियों को धमकाकर करते थे वसूली, गिरफ्तार सभी 17 आरोपी भारतीय पंजाबी

कनाडा में साउथ एशिया कम्युनिटी को टार्गेट करने वाले एक्सटॉर्शन नेटवर्क के भारतीय मूल के 17 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो कि बिज़नेसमैन और कम्युनिटी के लोगों से निशाना बनाकर वसूली करते थे गिरफ्तार सभी 17 आरोपी भारतीय पंजाबी मूल के हैं

गिरफ्तार आरोपियों ने कनाडा और अमेरिका के कई शहरों में कारोबारियों को निशाना बनाकर वसूली आगजनी और अंधाधुंध गोलीबारी जैसे 24 से अधीक वारदातें को अंजाम दिया था

जानकारी के अनुसार पील रीजनल पुलिस ने फॉरब्रदर नाम के इस वसूली गैंग के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया

पुलिस अब इस बड़े वसूली गैंग अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और फंडिंग चैनल की जांच कर रही है आरोपियों पर कुल 106 गंभीर आरोप हैं

इस वसूली गिरोह ने ब्राम्पटन, मिसिसॉगा, ब्रिटिश कोलंबिया और अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में स्थानीय व्यापारियों, रेस्टोरेन्ट मालिकों और ट्रक कंपनियों को अपना निशाना बनाया था

गैंग ने दहशत फैलाने के लिए रिहायशी एरिया और चलती गाड़ियों में ताबड़तोड़ फायरिंग और आगजनी की वारदातों से अंजाम दिया था और कुल मिलाकर 324 गोलिया चलाई थी जिससे स्थानीय लोगों में भारी खौफ था

सभी आरोपी स्टूडेंट वीज़ा पर अमरीका और कनाडा में रह रहे थे

आरोपियों के तार भारत में बैठे गैंगस्टरों से जुड़े हुए हैं

गिरफ्तार आरोपियों के नाम जशनप्रीत सिंह, अमृतजोत सिंह, मनदीप सिंह, मोहिंदर सिंह, नवरूप सिंह, जश्नबीर सिंह, आकाशदीप सिंह, प्रतापबीर सिंह, राजन सिंह, अजयदीप सिंह, प्रभादीप सिंह,इकबाल सिंह, रविंदर सिंह और दिल्वरप्रीत सिंह है

कनाडा पुलिस अब इनके वीजा स्टैट्स को रद्द करने की प्रक्रिया में जुट गई हैं अदालती कार्रवाई पूरी होने के बाद सभी आरोपियों को इंडिया डिपोर्ट कर दिया जाएगा

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles