37.4 C
Jalandhar
Tuesday, March 10, 2026

कांग्रेसी विधायक खैरा की मुश्किलें बढ़ीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जांच के सख्त आदेश पढ़ें क्या आदेश दिए गए एसएसपी को

कपूरथला। समाजिक माध्यमों पर फैल रहे एक वीडियो को लेकर कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए पंजाब राज्य महिला आयोग ने सख्ती दिखाई है और कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।

 

महिला आयोग की ओर से 10 मार्च 2026 को जारी पत्र में कहा गया है कि समाजिक माध्यमों पर एक वीडियो फैल रही है, जिसमें कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा द्वारा महिलाओं के प्रति कथित रूप से आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी किए जाने की बात सामने आई है। आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वतः संज्ञान लिया है।

 

आयोग ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कपूरथला को निर्देश दिए हैं कि मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए और इसकी रिपोर्ट आयोग को भेजी जाए। साथ ही आयोग ने संबंधित पक्षों को भी अपना पक्ष रखने के लिए तलब किया है।

 

पत्र के अनुसार, खैरा के साथ-साथ अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को भी 12 मार्च 2026 को सुबह 11:30 बजे महिला आयोग के समक्ष पेश होकर इस मामले में अपना स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है।

 

महिला आयोग का कहना है कि पंजाब में महिलाओं की गरिमा और अधिकारों की रक्षा करना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। ऐसे में यदि किसी सार्वजनिक व्यक्ति द्वारा महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की जाती है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

इस नोटिस के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है और अब सभी की नजरें इस मामले में होने वाली जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles