28.9 C
Jalandhar
Friday, July 24, 2026

सुखबीर का भाजपा को झटका: भाजपा सरकार में पूर्व केबनिट मंत्री का पोता अकाली दल में शामिल,सेंट्रल के हल्का इंचार्ज बने

पंजाब की सियासत में मंगलवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित गोसाईं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और कुछ ही समय बाद अपने समर्थकों के साथ शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए।

 

अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल करवाया और तुरंत प्रभाव से विधानसभा हल्का लुधियाना सेंट्रल का इंचार्ज नियुक्त कर दिया।

 

अमित गोसाईं पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सतपाल गोसाईं के पोते हैं और लंबे समय से भाजपा में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। पार्टी में शामिल करवाते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अमित अपने दादा सतपाल गोसाईं के राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में सहयोग करते रहे हैं और उनके आने से अकाली दल को मजबूती मिलेगी।

 

बादल ने यह भी कहा कि अमित गोसाईं के साथ जो समर्थक अकाली दल में आए हैं, उन्हें भी पार्टी में पूरा मान-सम्मान और उचित जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

 

इससे पहले अमित गोसाईं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दुखी मन से भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा कि पार्टी की मौजूदा स्थिति देखकर उन्हें यह फैसला लेना पड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके इस्तीफे की वजह सभी जानते हैं और अपनी पोस्ट के अंत में “जय श्री राम” लिखा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles