12.3 C
Jalandhar
Tuesday, February 10, 2026

जालंधर में दिनदहाड़े 19 लाख की लूट, बैंक से लौट रहे दंपती को बनाया निशाना अर्बन एस्टेट इलाके में बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर फरार, इलाके में दहशत

जालंधर।

शुक्रवार सुबह मर्डर की सनसनी के बाद जालंधर में दिनदहाड़े लूट की एक और बड़ी वारदात सामने आई है। अर्बन एस्टेट इलाके में बैंक से बड़ी रकम निकालकर लौट रहे एक दंपती से बदमाशों ने करीब 19 लाख 10 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

 

पीड़ितों की पहचान प्रिया वर्मा और उनके पति रमन वर्मा के रूप में हुई है। प्रिया वर्मा ने बताया कि दोनों ने बैंक से 17 लाख 10 हजार रुपये निकाले थे, जबकि करीब 2 लाख रुपये वे घर से साथ लाए थे। कुल रकम एक बैग में रखी गई थी। बैंक से निकलने के बाद वे किसी से मिलने अर्बन एस्टेट इलाके में पहुंचे थे।

 

पीड़िता के अनुसार जैसे ही वे अपनी कार से बाहर उतरे, तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों में से एक युवक उतरा और हाथ से बैग छीनकर तेजी से फरार हो गया। वारदात इतनी अचानक हुई कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। दंपती ने कार से बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे।

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों लुटेरों के चेहरे ढके हुए थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

 

गौरतलब है कि पीड़ित दंपती की मॉडल टाउन इलाके में ‘श्री सिल्वर’ नाम से दुकान है, जहां कुछ दिन पहले आगजनी की बड़ी घटना भी हो चुकी है। उस हादसे से उबरने से पहले ही दंपती के साथ यह लूट की वारदात हो गई, जिससे वे गहरे सदमे में हैं।

 

फिलहाल पुलिस अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles