42.4 C
Jalandhar
Thursday, May 14, 2026

पंजाब की सियासत में हलचल, राधा स्वामी डेरा पहली बार नशे के खिलाफ सार्वजनिक मंच पर

तरनतारन।

पंजाब में नशे के खिलाफ मुहिम को लेकर आज तरनतारन में एक अहम घटनाक्रम देखने को मिलेगा। राधा स्वामी डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया संयुक्त रूप से नशे के खिलाफ पैदल मार्च निकालेंगे।

 

यह पहला मौका माना जा रहा है जब राधा स्वामी डेरा नशे के खिलाफ किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में खुलकर सामने आया है, जिससे पंजाब की सियासत में भी हलचल तेज हो गई है। इस पैदल मार्च को केवल सामाजिक पहल नहीं, बल्कि इसके राजनीतिक मायनों को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

 

आयोजकों के मुताबिक, पैदल मार्च का मकसद युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देना और समाज को इस गंभीर समस्या के खिलाफ एकजुट करना है। मार्च में बड़ी संख्या में डेरा अनुयायियों, अकाली कार्यकर्ताओं और आम लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

 

जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। पैदल मार्च के बाद नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प भी लिया जाएगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles