पंजाब के लुधियाना के होटल रेडिसन ब्लू में कनाडा से आई एक युवती से एक पंडित ने भूत भगाने के नाम पर रेप की कोशिश की
कनाडा में रहने वाली युवती ने होटल रेडिसन ब्लू में एक कमरा बुक करवा कर एक पंडित को अपने भाई के लिए पूजा करवाने के लिए बुलाया
आरोपी पंडित राहुल सूद निवासी सिविल लाइन ने युवती को बताया के उसके अंदर भूत हैं और आपके भाई के उज्वल भविष्य के लिए भूतों को भगाना पड़ेगा
जब युवती पूजा के लिए तैयार हो गई युवती की मां पूजा का समान लेने बाजार चली गई तो तथाकथित पंडित ने उसके भाई को पूजा के नाम पर कमरे से बाहर भेज दिया
युवती के भाई के बाहर जाते ही उसने युवती के साथ अस्लील हरकतें शुरू कर दी और रेप की कोशिश की युवती ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपी इसे भूत भगाने की एक प्रक्रिया बताने लगा युवती खुद को पंडित से छुड़वाकर कमरे से बाहर भागी और परिजनों को पूरी बात बताई
मौके का फायदा उठा कर आरोपी होटल से भाग निकला
पुलिस को शिकायत देने के बाद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ मामला दर्ज कर लिया है और अरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

