37 C
Jalandhar
Sunday, May 10, 2026

युवा जोश राष्ट्र की सोच मैराथन में उमड़ा जनसैलाब

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मॉडल टाऊन इकाई ने आज शिवानी पार्क मॉडल टाऊन में एक युवा मैराथन का आयोजन किया । इस मैराथन की ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का समय सुबह 6 बजे था पर जालंधर के युवाओं का उत्साह ऐसा था कि लोग सुबह 5 बजे ही शिवानी पार्क में एकत्रित होने शुरू हो गए । ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पहले ही 1100 के पार हो चुकी थी।इस मौके पर इस्कॉन,आर्ट ऑफ़ लिविंग, गीता प्रेस गोरखपुर,ईशा फाउंडेशन,पंचगव्य,सेविका समिति,अपना साहित्य,ज्वाईन आर एस एस और पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के स्टॉल भी लगाए गए।

प्रो अल्टीमेट जिम के ट्रेनरो और स्काई डाइव ग्रुप के सदस्यों ने लोगों को देशभक्ति के गीतों पर वार्मअप ( जुम्बा ) करवाया।कार्यक्रम के सहयोगी रहे पंकज कपूर,प्रो अल्टीमेट जिम,शिवानी पार्क ( एच आर टूल्स),रवींद्रा ढाबा, विक्टर टूल्स,एन पी एस सिक्योरिटी सर्विस,पवन ज्वेलर्स ,सी टी इंस्टीट्यूट और फ़ास्ट फॉरेक्स सर्विसेज। नवदीप शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए अपनी स्टेट और अपने राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज मदर डे है पर संघ की शाख़ा में तो रोज़ माँ भारती को नमन करके रोज़ ही मदर डे मनाया जाता है। रिटायर्ड कर्नल वी के शर्मा ने भी युवाओं का मार्गदर्शन किया । पवन मल्होत्रा ने आए हुए सभी लोगों का और सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस का शुक्रिया अदा किया । युवाओं को टी शर्ट, ठंडा दूध, केले और मैराथन कम्पलीट करने वालों को मेडल भी दिए गए ।मंच संचालन गौरीश और रक्षित ने किया । देशभक्ति के गीतों पर भारी भीड़ को नाचते देख ऐसा लग रहा था कि पूरा शहर ही जैसे राष्ट्रमई हो गया हो । मंच से जैसे ही नागरिक कर्तव्य की बात हुई सभी लोग ख़ुद ब ख़ुद सड़क पर फैले गए केले के छिलके और पानी की खाली बोतलें उठाने लग पड़े । इस मौके पर डा सतीश शर्मा,कंकेश गुप्ता,राकेश कपूर,गौरव ढल्ल, प्रमोद कालिया, राकेश शर्मा, डा रजत सरीन, अंकुर जैन , मिगलानी,सुमेश लूथरा,ईशान कालिया, सुमित लूथरा, ललित धवन, मधुर स्याल, संदीप शर्मा और विकास कैंथ भी मौजूद रहे ।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles