26.3 C
Jalandhar
Friday, April 17, 2026

जालंधर भाजपा में धमाका, पार्टी के मीडिया इंचार्ज ने दिया इस्तीफा बोले मैं कार्यकर्ता हूं भाजपा के साथ ही रहूंगा, महासचिव की फेरी के दौरान तल्खी बरती गयी

नरेश भारद्वाज

जालंधर। जालंधर भाजपा में धमाका हो गया है। मैं तरुण कुमार जालंधर भाजपा शहरी के मीडिया इंचार्ज के पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं और आगे से पार्टी में कार्यकर्त्ता के रूप में सेवा करता रहूंगा।। धन्यवाद।

यह पंक्तियां मीडिया इंचार्ज ने लिखकर पद से इस्तीफा दे दिया हालाँकि तरूण ने लंबे समय से भाजपा संगठन के लिए जमीन पर कार्य किया है।

उन्होंने कुछ बोलने से साफ कर दिया और कहा कि मैं इंचार्ज पद पर नहीं रहूंगा मैं पार्टी का कर्मठ कार्यकर्ता हूं और संगठन की सेवा करूंगा । पार्टी में दिक्कत क्या हुई, तरूण बोले कुछ नही और फोन काट दिया।

अंदर की बात है कि पार्टी महासचिव सरीन जालंधर मे थे और उनकी प्रेस वार्ता थी लेकिन मीडिया कम हाजिरी खटक गई। जिसका गुस्सा तरूण पर निकाला गया।

यह भी किसी से छिपा नहीं है कि जालंधर भाजपा के प्रधान सुशील शर्मा मीडिया से दूरी बनाकर चलते हैं। यूं कहें तो गल्ती सुशील की था और गुस्सा तरूण पर निकला।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles