जालंधर: अलास्का चौक के आज पास भीषण सड़क हादसा हो गया। करतार बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वाला डिलीवरी बॉय है। दरअसल, उसकी स्कूटी पर रखे बैग पर डिलीवरी कंपनी का नाम लिखा है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
मौके से मौजूद लोगों ने बताया कि घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों का कहना है कि ग्रे रंग की स्कूटी पर सवार होकर व्यक्ति रेलवे रोड की तरफ जा रहा था, इस दौरान यह हादसा हो गया। वहीं पुलिस द्वारा कंडक्टर को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस का कहना है कि कंडक्टर को थाने ले जाकर उससे पूछताछ की जाएगी। जिसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
बता दे के करतार बस के मालिक विधायक बावा हैनरी है
हालांकि दिन में शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद है
पूरा दिन मदन फ्लोर मिल चौंक में दोपहिया वाहनों के चालान काटने वाली पुलिस कांग्रेसी विधायक की बसें को देखकर आंखें बंद कर लेती है
विधायक की बसें पूरा दिन रेलवे रोड पर उधम मचाती रहती है गलत विधायक की दबंगई के कारण कोई भी इसके खिलाफ मुंह नहीं खोलता

