36.6 C
Jalandhar
Wednesday, March 4, 2026

विजिलेंस ने बिक्रम मजीठिया को लिया हिरासत में, विरोध में उतरा अकाली दल; बताया बदले की कार्रवाई

अमृतसर से बड़ी खबर आ रही है

पंजाब विजीलेंस ने अकाली नेता और पूर्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया को हिरासत में ले लिया है हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हे विजिलेंस अमृतसर से मोहाली लेकर जा रही है

सूत्रों के अनुसार बिक्रम मजीठिया के घर समेत अमृतसर में कुल नाै ठिकानों पर छापेमारी की गई है। पूरे पंजाब में 25 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी नशा कारोबार से जुडे़ मामले में की जा रही है। रेड ड्रग मनी की तलाश में हो रही है। वहीं मजीठिया के चंडीगढ़ स्थित आवास में सतर्कता अधिकारी बाड़ फांदकर घुसे।

इससे पहले उनके अमृतसर और चंडीगढ़ आवास समेत नाै ठिकानों पर विजिलेंस ने दबिश दी। रेड के दाैरान बिक्रम मजीठिया की पत्नी विधायक गुनीव काैर मजीठिया भी घर पर माैजूद हैं। जांच के बाद बिक्रम मजीठिया को हिरासत में ले लिया गया है

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles