35 C
Jalandhar
Wednesday, March 4, 2026

जालंधर:कॉलोनीजर ने 15 वर्ष की नाबालिग से किया दुष्कर्म, केस दर्ज, आरोपी पर नाजायज कॉलोनियों काटने का भी आरोप

जालंधर में नाजायज कालोनियां काटकर सरकार को करोड़ों का चूना लगाने वाले प्रोपर्टी डीलर नौशाद अली पर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगा है पीड़िता मात्र 15 साल की है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है।

 

जालंधर के शिव नगर के रहने वाले प्राॅपर्टी डीलर नौशाद अली के खिलाफ केस दर्ज किया है। नौशाद अली नाजायज कालोनियां भी काटता था। आरोप है कि उसने 15 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया।

लड़की ने सारी घटना परिवार को बताई तो उन्होंने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद थाना एक के प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने नौशाद अली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाकर आरोपी नौशाद अली की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। आरोपी फरार है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles