36.6 C
Jalandhar
Wednesday, March 4, 2026

इंस्टाग्राम पर प्यार होने के बाद महिला ने घर के 15 लोगों को बेहोश कर प्रेमी को बुलाया घर,और प्रेमी से घर से सोने के गहने और लाखों की करवाई चोरी

सोशल मीडिया परिवारक रिश्तों पर डाल रहा है सबसे ज्यादा इसका असर पति पत्नी के रिश्तों पर डल रहा है ऐसा ही एक मामला पंजाब के खन्ना से सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला की सोशल मीडिया पर एक युवक के साथ दोस्ती हो गई और दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार में अंधी महिला ने आशिक के साथ मिलकर अपने की घर पर लूट की प्लान बनाया। महिला और उसके आशिक ने घर से कुल मिलाकर 14 तोले सोना और 43 तोले चांदी के गहने चोरी किए। इतना ही नहीं दोनों घर से एक लाख रुपये कैश और आईफोन भी ले गए और फरार हो गए। घटना खन्ना के गांव कलाहड़ की है।

हैरानी की बात यह है कि महिला ने चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए परिवार के 15 लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान कमलजीत कौर और उसके आशिक दिलराज सिंह के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

कमलजीत कौर की इंस्टाग्राम पर मोहाली निवासी दिलराज सिंह से दोस्ती हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। 8 जून की रात कमलजीत ने अपने परिवार के 15 सदस्यों को नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया। फिर दिलराज को घर बुलाया। कमलजीत ने अलमारी और पेटियों की चाबियां दिलराज को दी। दिलराज सोने-चांदी के जेवर और एक आईफोन लेकर फरार हो गया। कमलजीत के ससुर बलविंदर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज से मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 सोने की अंगूठियां, चार जोड़ी सोने की बालियां, सोने का हार, सोने का टिका व टॉप्स, सोने का कड़ा, सोने के कांटे, सोने की चेन, चांदी के कड़े, चूड़ियां, झांझर, चेन व चांदी का चेनी सेट के अलावा 70 हजार कैश व एक आईफोन बरामद किया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles