जालंधर कपूरथला रोड पर स्थित पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी PTU में छात्रों के दो गुटों में आज झड़प हो गई बीच सड़क में दोनों पक्षों में जम कर हाथपाई और लात घूंसे चले घटना सोमवार दोपहर की है मगर आज वीडियो वॉयरल होने के बाद जे मामला सामने आया
बताया जा रहा है नवजोत नाम के एक छात्र ने बीच सड़क में अपनी गाड़ी लगाई हुई थी इतने में यूनिवर्सिटी में पड़ने वाला एक अंकित नाम का एक छात्र भी अपनी गाड़ी उधर से निकाल रहा था गाड़ी साईड पर करने को लेकर दोनों में कहासुनी होने के बाद अंकित ने बाहर से अपने साथियों को बुला लिया

इसके बाद नवजोत और उसके साथियों के साथ मारपीट की गई
बताया जा रहा है के बाहर से आने वाले युवकों के पास तेजधार हथियार भी थे लेकिन सिक्योरिटी गार्ड ने हथियार अंदर जाने नहीं दिए
इस घटना से यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं

