अमरीका में भारतीय मूल के लोगों पर नस्ली हमले रुक नहीं रहे अभी नस्ली हमले का ताजा मामला सामने आया है यहां एक आराम कर रहे पंजाबी ड्राइवर पर एक अमेरिकी मूल के व्यक्ति ने पहले नस्लीय टिप्पणी की फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार किये
पंजाबी ड्राइवर की पहचान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है गंभीर जख्मी हालत में उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया और पुलिस को सूचना दी गई
घटना के बाद भारतीय पंजाबी समुदाय में डर और गुस्सा है लोगों का कहना है कि पंजाबी समुदाय पर हमले बढ़ रहे हैं लेकिन अमरीकी मीडिया इसे कवरेज़ नहीं देता ताकी दुनियां को इस बारे में पता न चल सके
बता दे कि अमरीका में करीब डेढ़ लाख के करीब पंजाबी ट्रक ड्राइवर हैं
इस घटना से पहले अमेरिका में अमरीकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने एक विवादास्पद पोस्टर जारी कर मिस्टर सिंह का जिक्र कर सिख ड्राइवरों को निशाना बनाया था

