इस समय बड़ी खबर आ रही है कि भारत से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रहे एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद विमान को दिल्ली लौटाया गया है समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विमान करीब आठ घंटे से अधिक समय तक हवा में रहने के बाद विमान को दिल्ली लौटाया गया। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक सैन फ्रांसिस्को जा रहे इस विमान में लगभग 230 यात्री सवार थे। बुधवार सुबह तकनीकी खराबी की सूचना मिलने के बाद इस विमान को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लौटाया गया। इस संबंध में एयर इंडिया की तरफ से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
प्रारंभिक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान में खराबी की खबर मिलने के बाद पायलट्स ने फ्लाइट को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) की तरफ डायवर्ट किया। फिलहाल विमानन कंपनी, एयरपोर्ट प्रबंधन और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

