42 C
Jalandhar
Saturday, May 16, 2026

पंजाब:बेटी ने अपने बाप को मारी गोली,आस्ट्रेलिया न भेजने से थी नाराज़,अरदास करते पिता को मारी गोली

पंजाब के बाबा बकाला के गांव ख़लचीया में बेटी ने अपने बाप को गोली मार दी जिसके बाद पिता को गंभीर हालत में गुरु नानक देव हॉस्पिटल अमृतसर में दाखिल करवाया गया है

डीसीपी बाबा बकाला ने बताया कि बेटी स्नेहदीप 12वी पास थी और ऑस्ट्रेलिया परिवार से जाने की जिद्द कर रही थी पिता और परिवार के अन्य सदस्य उसे विदेश जाने की बात मान नहीं रहे थे इसी के चलते उससे कई बार मारपीट भी की थी और उसे घर पे बंधक बना कर रखा था इसी के चलते तनाव में उसने अपने पिता को उनके लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी

परिवार का कहना है के बेटी परेशानी में थी सुबह जब पिता हरमिंदर सिंह अरदास कर रहे थे तो बेटी स्नेहदीप ने उनकी पीठ में गोली मार दी

गोली लगने के बाद अफरातफरी में परिवार वाले हरमिंदर सिंह को गुरु नानक हॉस्पिटल अमृतसर में ले के गए

मारपीट और बंधक बनाने की बात को परिवार ने गलत बताया है उनका कहना है कि बेटी ने परेशानी में और मानसिक स्थिति में ये कदम उठाया है

उनका कहना है के स्नेहदीप पर की fir रद्द की जाए

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles