31.1 C
Jalandhar
Tuesday, March 31, 2026

पंजाब: होशियारपुर में डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा को तोड़ा, आतंकी गुरवंत पन्नू ने वीडियो जारी कर घटना की जिम्मेदारी ली

  • पंजाब के होशियारपुर के के गांव नूरपुर जट्टा में आज सुबह बाबा साहिब अंबेडकर की प्रतिमा को कुछ शरारती तत्वों द्वारा होथोड़े से तोड़ दिया गया खालस्तानी आतंकी गुरवंत सिंह पन्नू ने घटना का वीडियो जारी कर इसकी जिम्मेदारी ली है

वीडियो में आतंकी गुरवंत पन्नू भारत डॉ अम्बेडकर और ब्राह्मण समाज के खिलाफ बोलता दिखाई दे रहा है

गांव नूरपुर जट्टा के सरपंच शिंगारा राम घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोगों के साथ मौके पर इक्ट्ठा हो गए और घटना के जिम्मेदार लोगों के कार्रवाई की मांग की

घटना की सूचना मिलते ही उच्च पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की

होशियारपुर के एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि आतंकी गुरवंत पन्नू और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है

वही वीडियो में आतंकी गुरवंत पन्नू कह रहा है डॉ अम्बेडकर ने संविधान में सिख धर्म को हिंदू धर्म का हिस्सा बताया है इसलिए हमने अम्बेडकर का बुत तोड़ा है और 14 अप्रैल को और जगह पर भी अम्बेडकर के बुत तोड़े जाएंगे

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles