19 C
Jalandhar
Saturday, April 4, 2026

रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, पुलिस की रेड में दो दबोचे अर्बन स्टेट फेज-2 स्थित पैड्रिनो रेस्टोरेंट में कार्रवाई, हुक्के व फ्लेवर बरामद

जालंधर के अर्बन स्टेट फेज-2 में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे अवैध हुक्का बार पर थाना-7 की पुलिस ने छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से हुक्के, फ्लेवर और अन्य सामान बरामद किया है।

 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अर्बन स्टेट फेज-2 स्थित पैड्रिनो रेस्टोरेंट में खाने-पीने के सामान के साथ अवैध रूप से हुक्का भी परोसा जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने देर शाम छापेमारी की।

 

कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट के अंदर कई युवक हुक्का पीते मिले। पुलिस ने मौके से हुक्के और फ्लेवर जब्त कर लिए।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी छोटा रइया, अमृतसर और जसवीर सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी नकोदर के रूप में हुई है।

 

थाना-7 पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया। बाद में कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

 

छापेमारी की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध रूप से हुक्का परोसने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles