30.4 C
Jalandhar
Wednesday, April 1, 2026

कैप्टन को समन करने वाले ईडी अधिकारी का तबादला, सियासी गलियारों में हलचल

जालंधर । पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रणिंदर सिंह को समन भेजने वाले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अतिरिक्त निदेशक पर वित्त मंत्रालय ने कार्रवाई करते हुए उनका तबादला कर दिया है। समन जारी होने के दो दिन के भीतर ही अधिकारी रवि तिवाड़ी को चेन्नई स्थानांतरित किए जाने से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

जानकारी के अनुसार, हाल ही में ईडी ने एक पुराने मामले की जांच के सिलसिले में कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रणिंदर सिंह को तलब किया था। स्वास्थ्य कारणों से कैप्टन पेश नहीं हो सके, जबकि रणिंदर सिंह भी निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हुए। सूत्रों का कहना है कि अगली तारीख दिए जाने से पहले ही संबंधित अतिरिक्त निदेशक का तबादला आदेश जारी हो गया।

 

समन के बाद गरमाई थी सियासत

कैप्टन को समन भेजे जाने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने प्रेस वार्ता में कैप्टन की कांग्रेस में वापसी को लेकर स्वागत की बात कही थी, वहीं भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की।

 

हालांकि मुलाकात में क्या बातचीत हुई, यह सार्वजनिक नहीं हो सका। लेकिन ईडी अधिकारी के तबादले ने राजनीतिक अटकलों को और हवा दे दी है। विपक्षी दल इसे सियासी दबाव से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि आधिकारिक स्तर पर तबादले को सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया बताया जा रहा है।

Previous article
जालंधर के होटल मेरिटन में हाई वोल्टेज ड्रामा, पार्टनरों में मारपीट; CCTV वीडियो वायरल डॉ मरवाहा को बुरी तरह से घसीटकर पीटा नरेश भारद्वाज जालंधर। शहर के चर्चित Mariton Hotel में देर रात उस समय हंगामा मच गया, जब होटल के दो पार्टनरों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, दुआ और डॉ मरवाहा नामक पार्टनरों के बीच किसी कारोबारी मुद्दे को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जिसके बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हंगामे के दौरान मरवाहा की पगड़ी भी उतर गई, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। पूरी घटना होटल में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डॉ मरवाहा को जमीन पर घसीटकर पीटा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं। घटना के बाद होटल प्रबंधन की कार्यशैली और आंतरिक विवादों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next article

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles