14.4 C
Jalandhar
Sunday, March 1, 2026

मोगा में दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप ई-मेल से मिली धमकी, स्कूल खाली कराए गए, बॉम्ब और डॉग स्क्वॉड तैनात

मोगा। जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। डीएन मॉडल स्कूल, कोट ई शेखा और कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल को आज सुबह 8:36 बजे ई-मेल के माध्यम से बम धमकी मिली।

 

धमकी मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया। सुरक्षा कारणों से दोनों स्कूलों को तत्काल खाली करवा दिया गया। मौके पर बॉम्ब स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया, जिन्होंने स्कूल परिसरों की गहन तलाशी शुरू की।

 

गौरतलब है कि करीब 20 दिन बाद आज ही स्कूल खुले थे, और सुबह बड़ी संख्या में बच्चे स्कूल पहुंचे थे। अचानक मिली धमकी के बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत अभिभावकों को सूचित किया, जिसके बाद सभी बच्चों को पूरी तरह सुरक्षित तरीके से घर भेज दिया गया।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन तलाशी अभियान जारी है। पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने और यह धमकी फर्जी है या किसी साजिश का हिस्सा, इसकी गंभीरता से जांच कर रही है।

 

स्थिति पर पुलिस और जिला प्रशासन पूरी नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles