नरेश भारद्वाज
जालंधर। जालंधर में कानून व्यवस्था आम आदमी पार्टी के लिए काफी सिरदर्द बनती जा रही है। जालंधर वेस्ट में शीतल अंगुराल वेस्ट बचाओ मोर्चा का आहवान कर चुके हैं और मैदान में हैं। वेस्ट में पिछले कुछ दिनों से सुनार निशाने पर हैं। अब शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिये गए हैं। जिससे एक बार फिर से वेस्ट में शोर शराबा मच गया है। यहां से आप के विधायक मोहिंदर भगत हैं और वह पंजाब सरकार में मंत्री है। कानून व्यवस्था का यह मुद्दा शहर का बड़ा मामला बनता जा रहा है और अगर यह मुद्दा जोर पकड़ गया तो केंद्रीय हलके के नितिन कोहली और नार्थ के दिनेश ढल्ल के लिए भी काफी मुसीबत आने वाले चुनावों में बनेगी।
शाहिद बाबू लाभ सिंह नगर में की चोरी : चोरी की यह वारदात बाबू लाभ सिंह नगर गली नंबर-6 स्थित बब्बर ज्वैलर्स में सोमवार की अल सुबह चार बजे हुई। आसपास सन्नाटा पसरा हुआ था। बदमाशों का एक ग्रुप पहले से पूरी तैयारी के साथ दुकान तक पहुंचा। आरोपियों ने अपने मुंह कपड़ों से ढके हुए थे ताकि पहचान न हो सके।
दुकान में सामान बिखरा पड़ा था : सुबह करीब 6-7 बजे शॉप मालिक को चोरी का पता चला। वे मौके पर पहुंचे और अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था और गहनों की अलमारियां खाली थीं। चोरों ने बड़ी ही पेशेवर तरीके से दुकान में घुसकर तिजोरी और काउंटर में रखे कीमती सोने-चांदी के गहनों को निशाना बनाया था।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात : शॉप मालिक गुरप्रीत सिंह ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस की टीम ने दुकान का बारीकी से निरीक्षण किया। यह वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। अब फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों और आने-जाने के रास्तों का पता लगाने में जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों को दुकान की अंदरूनी जानकारी पहले से थी।जालंधर में रविवार तड़के चोरों के गैंग ने एक ज्वैलरी शॉप को निशाना बनाया। करीब 13 चोरों ने 10 मिनट में इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। मुंह पर नकाब और हाथों में ग्लब्स पहने चोरों ने शटर को उखाड़ने के लिए शॉल और लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया।
सुबह 6 बजे मार्केट के लोगों ने शटर उखड़ा देखा तो पुलिस और शॉप मालिक को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस के हाथ दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज लगी है, जिसमें यह पूरी वारदात कैद हो गई है।
फिलहाल, पुलिस इसी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। उधर, शॉप मालिक ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान से करीब 80 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया है। चोरों ने दुकान में घुसकर तिजोरी और काउंटर में रखे कीमती सोने-चांदी के गहनों को निशाना बनाया।

