10.6 C
Jalandhar
Thursday, January 15, 2026

जालंधर के पॉश एरिया में सैलून में काम करने वाली लड़की से मालिक ने दोस्तों संग किया रेप

नरेश भारद्वाज

जालंधर। महानगर के छोटी बारादरी में स्थित गोल्डन स्टार सैलून में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि सैलून के मालिक ने साथियों सहित महिला से दुष्कर्म किया है। जिसके संबंधी अब महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया है। फाजिल्का के जलालाबाद कस्बे की रहने वाली एक महिला अपने पति से तलाक लेने के बाद अपने बेटे रोशन प्रिंस के साथ काम की तलाश में जालंधर आई हुई थी। यहां उसकी मुलाकात अपनी गांव की सहेली सिमरन से हुई। सिमरन ने उसे छोटी बारादरी स्थित गोल्डन स्टार सैलून के मालिक से मिलवाया। सैलून मालिक ने काम और रहने की सुविधा दी पीड़िता के अनुसार, सैलून मालिक ने उसे सफाई का काम देते हुए 10 हजार रुपये महीने सैलरी देने का वादा किया। साथ ही रहने और खाने की व्यवस्था भी सैलून में ही करवा दी थी। महिला वहीं पर रहकर काम कर रही थी। शिकायत में महिला ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे वह सैलून में सो रही थी। तभी सैलून मालिक अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा। महिला न तो मालिक का नाम जानती थी और न ही उसके साथ आए दोनों लड़कों को पहचानती थी। महिला के अनुसार, तीनों ने उसे पकड़कर जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। उसने विरोध करने की कोशिश की लेकिन वह खुद को बचा नहीं पाई। आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

 

पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर थाना सात की पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलने के बाद जांच अधिकारी एएसआई बलवंत सिंह ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई बलवंत सिंह के अनुसार, आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles