18.2 C
Jalandhar
Thursday, January 15, 2026

पार्टी में विधायक की पिटाई की चर्चा, शादी की पार्टी में पुराने साथी ने मारे थप्पड़..

जालंधर। शहर के भाजपा नेता शीतल अंगुराल का सोशल मीडिया पोस्ट सुर्खियों में है। दरअसल, उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक ऐसा विवादित पोस्ट शेयर किया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में गर्मी बढ़ा दी है। पार्टी चल रही थी, वहां पर किसी बात को लेकर पुराने साथी से गर्मी हो गयी। पुराना साथी जोकि दबंग है उसकी पहुंच ऊंची है, उसने खटाक से थप्पड़ मारे।

पोस्ट में अंगुराल ने लिखा—“कल रात हुई थप्पड़ और जुतों की बरसात… क्या आप ठीक हो विधायक साहब?” इस एक लाइन ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। लोगों को समझ नहीं आ रहा कि भाजपा नेता आखिर किस विधायक की बात कर रहे हैं। इस पोस्ट के बाद कमैंट्स की बाढ़ आ गई है और यूजर्स लगातार पूछ रहे हैं—

“कब, कहां और किस विधायक के साथ ऐसा हुआ?”

शीतल अंगुराल की ओर से भी इस मामले में कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की गई है। फिलहाल यह मामला पूरी तरह सोशल मीडिया की चर्चाओं पर आधारित है, लेकिन पोस्ट ने जालंधर की राजनीति का माहौल गर्म कर दिया है।

पुराना साथी उनके साथ काफी साल तक खड़ा रहा और उसकी मदद करता रहा है और उसकी जीत में भी पुराने साथी का अहम योगदान था।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles