18.2 C
Jalandhar
Thursday, January 15, 2026

आरएसएस नेता के बेटे को गोलियों से भूना पंजाब में टारगेट किलिंग से फिर दहशत

नरेश भारद्वाज

जालंधर। शहर के मोची बाजार में शनिवार रात दो बदमाशों ने आरएसएस के नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली शख्स के सिर में लगी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी वारदात स्थल पर पहुंच गए और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता बलदेव राज अरोड़ा का बेटा नवीन अरोड़ा शहर के मोची बाजार में मनियारी की दुकान चलाता था। शनिवार रात को वह दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। दो शातिर आए और उस पर गोलियां दाग दीं। नवीन के सिर पर गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद शहर के बाण बाजार की तरफ भाग गए।

गोली की आवाज सुनते ही बाजार में भगदड़ मच गई। संघ के कार्यकर्ता राजेश खुराना ने बताया कि आजादी के समय के आरएसएस नेता रहे दीनानाथ अरोड़ा का नवीन पोता है। मोची बाजार में नवीन मनियारी की दुकान करता था। यूको बैंक के पास आरोपियों ने उसे गोली मार दी। घायल को इलाज के लिए फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के रिश्तेदार अशोक बहल का कहना है कि मृतक के पिता और दादा आरएसएस के बहुत वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। जब वह (नवीन) अपनी दुकान से घर जा रहा था, तो 2 लोगों ने उसे गोली मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई होगी क्योंकि अस्पताल ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऐसा लगता है कि चूंकि उसके पिता आरएसएस कार्यकर्ता हैं, इसलिए शहर में अराजकता फैलाने के लिए ऐसा किया गया। हत्या को योजनाबद्ध तरीके से रेकी के साथ अंजाम दिया गया। यह एक निर्मम हत्या है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles