26.7 C
Jalandhar
Saturday, October 18, 2025

जेल से छूटते ही गायब हुए विधायक अरोड़ा पहुंचे जालंधर, घर से निकले और चंडीगढ़ की तरफ चले गए

नरेश भारद्वाज

जालंधर। जेल से जमानत मिलने के बाद कपूरथला की सुभानपुर जेल से छूटने के बाद विधायक रमन अरोड़ा कहां चले गए ? इसको लेकर पूरे पंजाब में चर्चा हो रही है। लेकिन शुक्रवार को वह जालंधर में अपने घर पर देखे गए। शुक्रवार सुबह वह घर से निकले और सीधा चंडीगढ़ की तरफ चले गए।

हालांकि जेल से छूटने के बाद रमन अरोड़ा अपने घर नहीं आए थे। निकटवर्ती दोस्तों के मुताबिक, रमन अरोड़ा पार्टी को यह संदेश नहीं देना चाहते हैं कि केंद्रीय हलके की जनता आज भी उनके साथ है। यानी वह किसी किस्म का शक्ति प्रदर्शन नहीं करना चाहते थे। हालांकि उनके निकटवर्ती उनका बेसब्री से इंतजार करते रहे लेकिन रमन ने‍ किसी सेे मुलाकात नहींं की।

जालंधर में केंद्रीय हलके की कमान नितिन कोहली के पास है लेकिन वह जमीनी स्तर पर रमन का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं। रमन अरोड़ा का हिंदुत्व के अलावा धार्मिक स्थानों पर अपना जलवा था, आवाज में जादू है। इतना ही नहीं वि कास कार्य व धक्के से आम जनता के काम करवाने में लोग रमन अरोड़ा व नितिन कोहली में रमन को ही आगे मान रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles