26.7 C
Jalandhar
Saturday, October 18, 2025

जालंधर के आप के नेता के साथ सोशल मीडिया पर ठगी सावधान रहे आप भी, हो सकती है ऐसे भी ठगी

जालंधर।आम आदमी पार्टी के संयुक्त सचिव ने अपनी मां के जन्मदिन पर गिफ्ट देने के लिए इंस्टाग्राम पर आनलाइन चित्र बनाने का आर्डर दिया तो महिला ने आठ हजार रुपये खाते में डालने के लिए कहा। लद्देवाली निवासी रितिक लूथरा ने चित्र बनवाने के लिए पैसे उसके खाते में डाल दिए, लेकिन न तो उनकी मां का चित्र बना और न ही पैसे वापस किए गए। साइबर क्राइम की टीम ने जांच शुरू कर दी है।

रितिक लूथरा ने बताया कि 10 अगस्त को उन्होंने इंस्टाग्राम पर वंशिका सोनी नाम के अकाउंट पर चित्र बनने की रील देखी। उन्होंने वंशिका से उसके मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो उसने नौ हजार रुपये मांगे और कहा कि 15 दिन में चित्र बनकर तैयार हो जाएगा। चित्र न बनाने पर उन्होंने पैसे मांगे तो महिला ने बदसलूकी की। इसकी शिकायत रितिक लूथरा ने पुलिस कमिश्नर दफ्तर में दी, जहां से जांच साइबर क्राइम प्रभारी सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार को सौंपी गई। इसके बाद टीम ने वंशिका सोनी नाम की महिला का इंस्टाग्राम पर एक्टिव अकाउंट फ्रीज कर दिया।

आप भी सावधान रहे, सोशल मीडिया पर जालसाजी का नेटवर्क फैला हुआ है जो टारगेट कर ठगी करते हैं

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles