10.1 C
Jalandhar
Wednesday, February 4, 2026

पंजाब सरकार में नियुक्तियों का ऐलान, जालंधर के यह दो नेताओं को दी गई अहम ज़िम्मेदारी

नरेश भारद्वाज

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विभिन्न बोर्डों, कॉरपोरेशनों, आयोगों और इम्प्रूवमेंट ट्रस्टों में चेयरमैन और वाइस-चेयरमैन की नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार कुल 14 व्यक्तियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जालंधर के काकू आहलूवालिया को पंजाब खादी एवं ग्रामीण इंडस्ट्रीज़ का चेयरमैन लगाया गया है। वह सीएम मान के निकटवर्ती नेता माने जाते हैं।

 

इन नियुक्तियों में विशेष रूप से कीमती भगत को पंजाब गौ सेवा आयोग का उपाध्यक्ष (Vice-Chairman) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े वर्गों में अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि गौ संरक्षण और गौ सेवा से जुड़े कार्यों को अब सरकार की ओर से और गति मिलेगी।

 

कीमती भगत को मिली अहम जिम्मेदारी

 

सरकारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कीमती भगत को गौ सेवा आयोग में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस आयोग का मुख्य उद्देश्य गौ संरक्षण, गौशालाओं का विकास, पशु कल्याण और संबंधित नीतियों के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। उनकी नियुक्ति से इस क्षेत्र में काम कर रहे संगठनों में उत्साह का माहौल है।

 

अन्य प्रमुख नियुक्तियां

 

सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार—

• इंदरजीत सिंह मान को मार्कफेड का चेयरमैन

• हरपाल जुनेजा को पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन, पटियाला का चेयरमैन

• गुरशरण सिंह छीना को पंजाब हेल्थ सिस्टम्स कॉरपोरेशन का चेयरमैन

• मेजर गुरचरण सिंह को पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉरपोरेशन का चेयरमैन

• बलजिंदर सिंह (बंटी) को पंजाब स्टेट फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का वाइस-चेयरमैन

• गगनदीप सिंह काकू आहलूवालिया को पंजाब खादी एंड विलेज इंडस्ट्री बोर्ड का चेयरमैन

 

साथ ही पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग में भी चेयरमैन और वाइस-चेयरपर्सन की नियुक्तियां की गई हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles