जालंधर । पंजाब सरकार के गृह विभाग (होम-I ब्रांच) ने प्रशासनिक आधार पर पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल करते हुए 8 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश राज्यपाल पंजाब की मंजूरी से तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार नरेश अरोड़ा, IPS (1994 बैच) को स्पेशल डीजीपी, मानवाधिकार, पंजाब बनाए रखा गया है और उन्हें अतिरिक्त रूप से पीएसएचआरसी (Punjab State Human Rights Commission), चंडीगढ़ का भी प्रभार सौंपा गया है।
एस.एस. श्रीवास्तव, IPS (1994) को स्पेशल डीजीपी, सुरक्षा से हटाकर स्पेशल डीजीपी, हेडक्वार्टर, पंजाब नियुक्त किया गया है।
पी.के. सिन्हा, IPS (1994) को स्पेशल डीजीपी, इंटेलिजेंस से हटाकर चीफ डायरेक्टर, विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब बनाया गया है।
इसके अलावा डॉ. कौस्तुभ शर्मा, IPS (2001) को एडीजीपी, मानवाधिकार से हटाकर एडीजीपी, सुरक्षा, पंजाब नियुक्त किया गया है।
डॉ. सुखचैन सिंह, IPS (2003) को आईजीपी, हेडक्वार्टर से हटाकर आईजीपी, इंटेलिजेंस, पंजाब (एसएएस नगर), विंग हेड बनाया गया है।
संदीप गोयल, IPS (SPS:2011) को डीआईजी, बॉर्डर रेंज, अमृतसर से हटाकर डीआईजी, एजीटीएफ-2, लुधियाना नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें डीआईजी, बॉर्डर रेंज, अमृतसर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
मंजींदर सिंह, IPS (2019) को एसएसपी रोपड़ से हटाकर एआईजी, वेलफेयर, पंजाब बनाया गया है और उन्हें एसएसपी रोपड़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वहीं कनवलदीप सिंह, IPS को एआईजी, क्राइम/बोल, पंजाब से हटाकर एआईजी, पर्सनल-1, पंजाब नियुक्त किया गया है

