24.2 C
Jalandhar
Friday, February 13, 2026

जालंधर के होटल मेरिटन में हाई वोल्टेज ड्रामा, पार्टनरों में मारपीट; CCTV वीडियो वायरल डॉ मरवाहा को बुरी तरह से घसीटकर पीटा नरेश भारद्वाज जालंधर। शहर के चर्चित Mariton Hotel में देर रात उस समय हंगामा मच गया, जब होटल के दो पार्टनरों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, दुआ और डॉ मरवाहा नामक पार्टनरों के बीच किसी कारोबारी मुद्दे को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जिसके बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हंगामे के दौरान मरवाहा की पगड़ी भी उतर गई, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। पूरी घटना होटल में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डॉ मरवाहा को जमीन पर घसीटकर पीटा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं। घटना के बाद होटल प्रबंधन की कार्यशैली और आंतरिक विवादों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नरेश भारद्वाज

जालंधर। शहर के चर्चित Mariton Hotel में देर रात उस समय हंगामा मच गया, जब होटल के दो पार्टनरों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, दुआ और डॉ मरवाहा नामक पार्टनरों के बीच किसी कारोबारी मुद्दे को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जिसके बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हंगामे के दौरान मरवाहा की पगड़ी भी उतर गई, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। पूरी घटना होटल में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डॉ मरवाहा को जमीन पर घसीटकर पीटा गया।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं।

 

घटना के बाद होटल प्रबंधन की कार्यशैली और आंतरिक विवादों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles