10.1 C
Jalandhar
Wednesday, February 4, 2026

जालंधर के रामामंडी में चली गोलियां, स्कूटी सवार युवकों ने फॉर्च्यूनर को बनाया निशाना, बाजार में मची दहशत

जालंधर के रामामंडी इलाके में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूटी सवार युवकों ने भीड़ भरे बाजार में एक फॉर्च्यूनर कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई और दुकानदारों ने आनन-फानन में शटर गिरा दिए।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी पर सवार युवक रामामंडी बाजार की ओर आए और फॉर्च्यूनर कार को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। गोलियां कार के दरवाजों पर जा लगीं, हालांकि कार में सवार किसी भी व्यक्ति को गोली नहीं लगी। बताया जा रहा है कि इसके बाद कार सवारों ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर दिया। पुलिस ने मौके से खाली खोखे बरामद किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles