10.1 C
Jalandhar
Wednesday, February 4, 2026

पंजाब के नेता क़द्दावर नेता भाजपा करेंगे ज्वाइन, सीएम मान के पूर्व ओएसडी भी शामिल

विनय पाल

 

चंडीगढ़/पंजाब — भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जगमीत बराड़, चरणजीत बराड़ और ओंकार सिंह जैसे महत्वपूर्ण स्थानीय नेताओं के शामिल होने की राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। यह कदम आगामी चुनावों से पहले भाजपा की राजनीति को मजबूती देने की दिशा में उठाया जा रहा है।

 

🔹 जगमीत बराड़ एक स्थानीय स्तर पर प्रभावशाली राजनीतिक चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। वे लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और अब उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के साथ जुड़ने का निर्णय लिया है।वह लोकसभा सांसद रह चुके हैं।

 

🔹 चरणजीत बराड़ भी अपने क्षेत्र में जाना-माना नाम हैं। उन्होंने भी भाजपा जॉइन करने का फैसला किया है, जिससे पार्टी को क्षेत्रीय समर्थन और संगठनात्मक मजबूती मिलने का अनुमान है। वह सुखबीर बादल के ओएसडी के अलावा अकाली दल ज्ञानी हरप्रीत सिंह के महासचिव रह चुके हैं।

 

🔹 ओंकार सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता लेकर पार्टी की राजनीति में अपनी हिस्सेदारी दर्ज कराई है, वह सीएम मान के ओएसडी रह चुके हैं।

 

इसके अलावा पूर्व विधायक रिपजीत सिंह बराड भी भाजपा में होंगे शामिल

 

इनको हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी भाजपा में शामिल करवाएंगे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles