चंडीगढ़ में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है दुष्कर्म का आरोपी लड़की का फ़ेसबुक फ्रेंड है इसका खुलासा तब हुआ, जब पेट में तेज दर्द होने के बाद लड़की के परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच में लड़की को दो महीने की गर्भवती पाया। पुलिस ने पीड़ित लड़की को जीएमएसएच-16 अस्पताल में भर्ती कराया है।पीड़ित लड़की ने बताया की 6 महीने पहले सुमित नाम के एक युवक का साथ फ़ेसबुक पर दोस्ती हुई थी सुमित ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार उससे दुष्कर्म किया ,सेक्टर-34 थाना पुलिस ने बुड़ैल के रहने वाली आरोपी सुमित उर्फ गोलू (20) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

