20.7 C
Jalandhar
Sunday, October 19, 2025

पंजाब सरकार ने आठ तहसीलदारों को दी ज़िम्मेदारी पढ़ें डिजिटल पोस्ट पर किसको क्या ज़िम्मेदारी मिली

जालंधर

पंजाब राज्य में हाल ही में आई बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की निगरानी के लिए पंजाब सरकार ने आठ जिलों में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नियुक्ति करने का फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित एरिया में फसलों की बर्बादी के लिए विशेष गिरदावरी करवाने का भी फैसला किया है। इन अधिकारियों नियुक्ति से उसमें भी मदद मिलेगी।

वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न जिलों में तैनात किया है। ये अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का आकलन करेंगे और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करेंगे। तहसीलदार बलविंदर सिंह की दीनानगर (गुरदासपुर) नियुक्ति की गई है। इसी तरह परमिंदर सिंह को सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला), तहसीलदार संजीव को रणजत सिंह बांध पठानकोट, अपृतपाल कौर को पट्टी (तरणतारण), सीमा शर्मा को खडूर साहिब (तारनतारन), हमीर सिंह को अमृतसर, संदीप कुमार को समराला (लुधियाना) और नायब तहसीलदार जसकरण बराड़ को सब तहसील बमिआल (पठानकोट) में तैनात किया गया है। इसी तरह नायब तहसीलदार विवेक निर्मोही डीसी पठानकोट को रिपोर्ट करेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व अनुराग वर्मा की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles