पंजाब के युवा विदेश जाने के लिए युवा खतरनाक रास्ता चुन लेते हैं जो उनकी जिंदगी पर भारी पड़ता है। यहां तक कि कई जिंदगी से हाथ धो बैठते हैं। ऐसी ही घटना जालंधर के एक युवक के साथ हुई है। जालंधर जिले के गांव भटनूरा लुबाना का 29 वर्षीय युवक अरविंदर सिंह इंग्लैंड (यूके) जाने की कोशिश के दौरान फ्रांस में लापता हो गया है। वह 1 अक्तूबर को करीब 80 लोगों के उस ग्रुप के साथ था, जो नाव के जरिए इंग्लैंड जा रहा था। रास्ते में उनकी नाव पानी में पलट गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सभी लोगों को बचा लिया गया, लेकिन अरविंदर का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
परिवार को घटना की जानकारी अरविंदर के साथ गए कपूरथला के गाँव चोहाना के युवक ने फोन पर दी जो उसी बोट पर सवार था
उसने अरविंदर के परिवार को बताया कि सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया पर अरविंदर का पता नहीं चला
बताया जा रहा है कि घटना के इस नाव में पांच पंजाबी युवक सवार थे, जिनमें से चार को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन अरविंदर का कोई पता नहीं चल सका। आदमपुर के कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने कहा कि वह इस मामले में राज्य और केंद्र सरकार से संपर्क कर रहे हैं, ताकि फ्रांस प्रशासन की मदद से अरविंदर की तलाश तेज की जा सके।
युवक के परिजनों ने बताया के अरविंदर इसी साल 18 मई को वर्क परमिट पर पुर्तगाल गया था। वहां रहते हुए उसकी बायोमेट्रिक प्रक्रिया 5 सितंबर को पूरी हुई थी। कुछ अन्य युवकों के संपर्क में आने के बाद उसने इंग्लैंड जाने की योजना बनाई। पहले ट्रक से जाने की कोशिश नाकाम रही, तो उसने नाव से इंग्लिश चैनल पार करने का निर्णय लिया।
आदमपुर के कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने कहा कि वह इस मामले में राज्य और केंद्र सरकार से संपर्क कर रहे हैं, ताकि फ्रांस प्रशासन की मदद से अरविंदर की तलाश तेज की जा सके।