21.7 C
Jalandhar
Saturday, October 18, 2025

नितिन कोहली की बढ़ेगी मुश्किलें, रमन अरोडा को मिली जमानत

नरेश भारद्वाज

 

जालंधर,। विजिलेंस ब्यूरो के दर्ज मामले के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा दर्ज मामले में सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा को

लेकर ज्यूडिशियल कोर्ट से राहत मिल गई है। दरअसल, रमन अरोड़ा को थाना रामामंडी में दर्ज हुए जबरन वसूली मामले में कोर्ट ने राहत देते हुए जमानत दे दी है। कोर्ट ने 25 हजार रुपए बांड भरने के आदेश दिए गए। ऐसे में कहा जा रहा हैकि आज रात तक विधायक रमन अरोड़ा जेल से बाहर आ सकते है।

बता दें कि इससे पहले भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार रमन अरोड़ा व एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को जमानत मिल गई थी। हालांकि विधायक रमन अरोड़ा के जेल से आने से पहले उन पर थाना रामामंडी में पार्किंग ठेकेदार द्वारा जबरन वसूली के आरोप लगाए थे। जिसके चलते पुलिस ने जमानत से बाहर आने से पहले रमन अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया था।

रमन अरोडा के बाहर आने के बाद नितिन कोहली की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। रमन ने आरोप लगाया था कि उस पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया जा रहा है। मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। नितिन को हलका इंचार्ज लगाया गया था लेकिन पार्टी ने रमन अरोडा को अभी निकाला नहीं है इस्तीफा दूर की बात है। कल से नितिन कोहली के लिए मुश्किल बढने लगेगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles