10.6 C
Jalandhar
Thursday, January 15, 2026

35 साल भाजपा में रहे पूर्व मंत्री कांग्रेस में होंगे शामिल राहुल गांधी से हुई मीटिंग, पंजाब सियासत में उल्टफेर

जालंधर। पंजाब भाजपा के दमदार नेता व मंत्री रह चुके अनिल जोशी किसी समय भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। भाजपा छोड़कर वह अकाली दल में चले गए थे लेकिन हाल ही में उनकी बैठक राहुल गांधी के साथ दिल्ली में हो गई है। जोशी के कांग्रेस में आने के बाद पंजाब में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी खासकर अमृतसर इलाके में।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी का 35 साल हिस्सा रहे जोशी को किसानी मुद्दे उठाने पर भाजपा ने 10 जुलाई 2021 को पार्टी से छह सालों के लिए निष्कासित कर दिया। तब 20 अगस्त 2021 को जोशी ने अकाली दल ज्वाइन कर लिया था।

 

अकाली दल ज्वाइन करने के बाद उन्होंने 2022 का विधानसभा चुनाव अकाली दल की टिकट व चुनाव चिन्ह तकड़ी पर लड़ा, पर जीत दर्ज नहीं कर पाए। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी शिअद ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया, लेकिन तब भी जोशी चिकोणे मुकाबले में चौथे नंबर पर रहे थे। अकाली दल छोड़ने के बाद उनकी कांग्रेस में जाने की अटकले लगती थी, पर जोशी लगातार इसका खंडन करते रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles