21.7 C
Jalandhar
Saturday, October 18, 2025

भाजपा अध्यक्ष के भाई का स्वर्गवास पंजाब में बड़े पद से रिटायर हुए थे, भाजपा में शोक की लहर

जालंधर।

पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के बड़े भाई राम प्रसाद शर्मा का निधन हो गया है। इससे भाजपा नेताओं में शोक की लहर है। बीमारी के कारण 15 दिनों से उनका इलाज पीजीआई में चल रहा था और पिछले तीन दिनों से वे आईसीयू में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार 29 अगस्त को सुबह 11 बजे पठानकोट स्थित सिविल अस्पताल के पास श्मशान घाट में किया जाएगा।

 

 

राम प्रसाद शर्मा पावर ग्रिड से एजीएम के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। अश्वनी शर्मा के जीवन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। वे अपने छोटे भाई अश्वनी शर्मा के साथ हर समय चट्टान की तरह खड़े रहते थे। बुधवार को जब पठानकोट क्षेत्र में बाढ़ का खतरा था, उस समय अश्वनी शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर जानकारी दी थी कि उनके भाई की तबीयत बहुत खराब है और उनका इलाज पीजीआई में चल रहा है, इसलिए वे चंडीगढ़ में हैं। उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में जनता को भरोसा दिलाया कि उनके साथ भाजपा के अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles