21.7 C
Jalandhar
Saturday, October 18, 2025

विधायक पठानमाजरा पुलिस कस्टडी से फरार, पुलिस पर चलाई गोलियां पुलिस ने नाकेबंदी कर पठानमाजरा को काबू करने की तैयारी की

नरेश भारद्वाज

 

पंजाब की सन्नौर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार हो गए हैं। मंगलवार सुबह हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें थाने ले जा रही थी, तभी पठानमाजरा और उनके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

पुलिस अब हत्या के प्रयास का केस दर्ज करने जा रही है।

“पठानमाजरा पर 2022 में उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने पहली शादी छिपाने और मारपीट का आरोप लगाया था। इसके अलावा, एक कथित अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद भी वे सुर्खियों में रहे थे।

 

“पठानमाजरा और उनके साथी एक स्कॉर्पियो और एक फॉर्च्यूनर में फरार हो गए, जिनमें से पुलिस ने फॉर्च्यूनर को पकड़ लिया है, जबकि पुलिस टीम स्कॉर्पियो में फरार विधायक का पीछा कर रही है।”

Previous article
कल सिक्योरिटी वापस, आज आप विेधायक गिरफ्तार, दिल्ली टीम के खिलाफ खोला था मोर्चा नरेश भारद्वाज जालंधर। आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को आज सुबह विशेष जांच टीम (SIT) द्वारा उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एक कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में की गई है, जिसकी जांच पिछले कुछ महीनों से चल रही थी। सूत्रों के अनुसार, विधायक पठानमाजरा पर आरोप है कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में फंड के दुरुपयोग और अनुबंधों में गड़बड़ी की है। हालांकि, AAP पार्टी ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। गिरफ्तारी के समय उनके समर्थक भारी संख्या में उनके आवास के बाहर जमा हो गए और गिरफ्तारी का विरोध किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया। हाल में ही पठानमाजरा ने सूबे के सिंचाई सचिव कृष्ण कुमार के खिलाफ मोर्चा खोला था। वहीं दिल्ली की आप लीडरशिप पर निशाना साधा था। कल ही पठानमाजरा के गन्नर वापस लिए गए थे।
Next article

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles