जालंधर, 28 अगस्त, 2025
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और विधायक पदमश्री परगट सिंह ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बरसात और बाढ़ के पानी के कारण हो रही तबाही पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने केंद्र सरकार से इन तीनों राज्यों में हो रही तबाही को देखते हुए बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। साथ ही इन तीनों राज्यों में बाढ़ प्रभावित लोगों, पशुओं, फसलों और सपंत्ति के हुए नुकसान की भरपाई के लिए स्पैशल पैकेज घोषित करने की मांग की है। ताकि यह तीनों राज्यों में फिर से लोगों का पुनर्वास कराया जा सके और उनके नुकसान की भरपाई हो सके।
परगट सिंह ने कहा कि तीनों राज्यों में इस समय बादल फटने, अधिक बरसात आने के कारण नदियां और डैम ओवरफ्लो हो चुके हैं। डैम में भी अब पानी को संभाल पाना आसान नहीं है। माधोपुर के डैम पहले ही ओवरफ्लो होकर अपने साथ गेट ही बहा ले गया। पंजाब के कई जिले तरनतारन, कपूरथला, सुलतानपुर लोधी, गुरदासपुर और पठानकोट जैसे जिले पानी में डूबे हुए हैं। वहां सिर्फ पानी लोगों के घरों तक में घुस गया है। लोगों को अपनी जान बचाने के लिए घरों की छतों पर रहना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि सेना के जवानों की मदद से बाढ़ में फंसें लोगों को निकालने के रेस्क्यू ऑप्रेशन चलाया जा रहा है। अभी भी हालात काबू में नहीं है। आज भी पौंग डैम से सवा लाख क्यूसिक लीटर पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे सैंकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे।
परगट सिंह पहले ही पंजाब में आई बाढ़ को मानव निर्मित यानी मैन मेड बता चुके हैं। उन्होंने पंजाब सरकार पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में दिन ब दिन बाढ़ के कारण हालात खराब हो रहे हैं। पंजाब की आप सरकार और प्रशासन इस स्थिति में खुद को लाचार महसूस कर रहा है।
उन्होंने 2023 की बाढ़ से कोई सबक नहीं लिया। जिसका खामियाजा अब 2025 में फिर से पंजाब के लोग भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को तुरंत इस आपदा की घड़ी में लोगों को बचाने, उनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। उसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जाने चाहिए।
उन्होंने दोहराया कि सरकार को अभी तक किसानों की फसलों के लिए गिरदावरी करवा कर मुआवजा घोषित कर देना चाहिए था। पूरी तरह नष्ट हुई फसल के लिए ₹60,000 प्रति एकड़ मुआवज़ा, मृतकों के परिवारों को ₹10 लाख, घायलों को ₹5 लाख और निःशुल्क इलाज और जिनके घर व दुकानें बर्बाद हुईं, उनका पुनर्वास किया जाए।
आगे परगट सिंह ने संविधान बचाओ रैली संबोधन में कहा कि आप-भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने पंजाब की जनता को चेतावनी दी कि इनका मकसद पंजाब की जनता को गुमराह करना और समाज को बांटना है। कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी। हम पंजाब की एकता, सम्मान और अधिकारों की रक्षा करेंगे। भाजपा संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है और आप पंजाब को उसके मुद्दों पर धोखा दे रही है। यह दोनों एक ही रणनीति का हिस्सा हैं, जबकि कांग्रेस ही एकमात्र विश्वसनीय विकल्प है।
जालंधर में आयोजित संविधान बचाओ रैली में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद चरणजीत सिंह चन्नी तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं विधायक अवतार सिंह जूनियर, विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, जिला प्रधान ग्रामीण जालंधर विधायक हरदेव सिंह लड्डी शेरोवालिया और पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस शहरी प्रधान राजिंदर बेरी ने दोहराया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस किसी भी कीमत पर भारत के संविधान की रक्षा करेगी और भाजपा को लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की अनुमति नहीं देगी। नेताओं ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह एकजुट और तैयार है तथा 2027 के चुनावों में मज़बूती और स्पष्ट दृष्टिकोण के साथ उतरेगी।
संविधान बचाओ रैली ने स्पष्ट संदेश दिया कि कांग्रेस संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करेगी। कांग्रेस आप-भाजपा की दोहरी चाल को पंजाब में उजागर करेगी। कांग्रेस बाढ़ प्रभावित परिवारों और पंजाब की जनता के साथ हर परिस्थिति में खड़ी rahegi