22.9 C
Jalandhar
Saturday, October 18, 2025

वेस्ट हलके में अचानक सक्रिय हुए रॉबिन सांपला,वेस्ट आप में आने वाले दिनों में गर्मायेगी सियासत धार्मिक से लेकर सामाजिक कार्यक्रमों में गली गली पहुंच रहे सांपला

जालंधर। वेस्ट की राजनीति में समीकरण बदलने लगे हैं। आम आदमी पार्टी के दूसरी कतार के नेता रॉबिन सांपला ने अपनी गतिविधियाँ अचानक बढा दी हैं। अभी वहां से मोहिंदर भगत आप के विधायक हैं और केबनिट के मंत्री भी।

रॉबिन वेस्ट की गलियों में अपना राजनीतिक आधार अचानक तेजी से खडा करने लगे है। हालाँकि अभी रॉबिन ने चुप्पी साध रखी है लेकिन निकटवर्ती बताते हैं कि आप हाईकमान ने उनको हरी झंडी दे दी है।

रॉबिन सांपला, जालंधर से जुड़े एक युवा और प्रभावशाली नेता हैं, जो भारतीय जनता पार्टी के पंजाब नेतृत्व के दलित मोर्चा (SC Morcha) के पूर्व उपाध्यक्ष थे। वे वरिष्ठ नेता विजय सांपला के निकट रहे लेकिन अब उनहोंने अपना राजनीतिक आधार पिछले एक साल में खुद तैयार किया है। 23 अप्रैल 2024 को उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। रॉबिन सांपला की जालंधर में युवाओं के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है। उनके BJP छोड़कर AAP में शामिल होने के बाद पार्टी को लोकसभा चुनावों में जालंधर क्षेत्र में मजबूती मिली थी रॉबिन कुछ खुलकर नहीं कहते लेकिन निकटवर्ती कहते हैं कि पार्टी कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों के साथ डट कर खड़ी है,” और “AAP आम लोगों, गरीबों और दलितों की पार्टी है,” साथ ही “मान सरकार पंजाब में हर वर्ग के लिए बिना भेदभाव काम कर रही है आने वाले दिनों में वेस्ट में आप की सियासत गर्माने वाली है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles