18.2 C
Jalandhar
Thursday, January 15, 2026

केडी भंडारी का राइट हैंड अब बावा हेनरी जिंदाबाद बोलने लगा.. हेनरी के नजदीकियों पर किसी समय दर्ज करवाया था केस दर्ज अब भंडारी को छोडकर हेनरी की शरण में चला गया.

नरेश भारद्वाज

 

जालंधर। सिटी सियासत में राजनीति नई करवट ले रही है। नार्थ से दो बार भाजपा के विधायक रह चुके केडी भंडारी का राइट हैंड अब बावा हेनरी जिंदाबाद बोलने लगा है। नाम है जय महेंद्र, जो भंडारी का राइट हैंड माना जाता था। भंडारी के साथ नजदीकियां भी इतनी थी कि जय महेंद्रू ने हेनरी के निकटवर्ती तोता पारस पर रिवाल्वर लूट का केस दर्ज करवा दिया था।

ढन्न मोहल्ला के पास 14 अप्रैल 2018 की रात 11 बजे पूर्व भाजपा विधायक के.डी. भंडारी के करीबी संतोखपुरा निवासी जय महेंदू्र पर हमला कर उसका लाइसैंसी रिवॉल्वर कथित रूप से छीनकर फरार होने का आरोप जय ने हेनरी के निकटवर्ती तोता पारस पर लगाया था। लेकिन मामले में पीड़ित जय महेंद्रू की कहानी पुलिस जांच में झूठी निकली।

जय महेद्रू ने 2007 व 2012 में खुलकर हेनरी का विरोध किया था और भंडारी का खुलकर साथ दिया। इसी कारण जय की हेनरी खेमे के साथ काफी खटपट रही। लेकिन जय ने अब बावा हेनरी जिंदाबाद बोलना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर महेंद्रू ने बावा हेनरी जिंदाबाद की पोस्ट अपलोड कर नयी चर्चा छेड़ दी है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles