26.7 C
Jalandhar
Saturday, October 18, 2025

शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने पहुंचे कांग्रेस विधायक परगट सिंह, पंजाब में अमनशांति व भाईचारक सदभावना की कामना

जालंधऱ, 3 अगस्त, 2025

सावन के पावन महीने में विधायक और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव पद्मश्री परगट सिंह ने रविवार को उत्तर भारत के सिद्ध पीठ श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया और पूजा अर्चना भी की। उन्होंने माता रानी के समक्ष देश और पंजाबवासियों की सुख स्मृदिध के अलावा अमन शांति और भाईचारक सांझ के लिए प्रार्थना की।

 

माथा टेकने मंदिर पहुंचने पर श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासिचव राजेश विज ने कमेटी की तरफ से उनका स्वागत किया और माता रानी के दर्शन करवाए।

माता रानी के दर्शन के बाद पद्मश्री परगट सिंह ने कहा कि ऐसे पावन तीर्थस्थलों का दर्शन करना उनके लिए अदभूत अनुभव है, जो दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और साकारात्मकता के स्रोत हैं।

सावन महीने का यह त्यौहार प्रदेश में भाईचारक सांझ और सदभावना की भावना को मजबूत करने वाला है। इन्हीं त्यौहारों में हर वर्ग में शांति और सदभावना के नए युग की शुरुआत होती है। समाज में हर वर्ग के बीच प्रेम और सदभाव बनाए रहने के लिए वह हमेशा प्रार्थना करते हैं।

उन्होंने लोगों की ईमानदारी, लगन और तनदेही के साथ सेवा करने की जिम्मेदारी सौंपने के लिए माता रानी का धन्यवाद किया। उनके साथ इस मौके पर कांग्रेसी नेता मनमोहन सिंह, सेवामुक्त एडीजीपी बीके बावा और मंगत राम शर्मा और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी माथा टेक कर मां का आशीर्वाद लिया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles